Home
Print
Next
Previous

श्रद्धा सुमन

श्री दिनकर केदारनाथ
श्री दिनकर केदारनाथ ने 90 वर्ष की आयु में 6 नवंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह गाज़ियाबाद में रहते थे। आई.ए.एस. से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने लिए अध्यात्म का मार्ग चुना। आर्य समाज के सिद्धांतों को मानते हुए वह हमेशा मानवता और समाज के प्रति समर्पित रहे। देह दान का संकल्प भी उन्होंने स्व-प्रेरणा से लिया था। उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने उनका मृत शरीर यू.सी.एम.एस. (जी.टी.बी.) में दान कर दिया। चिकित्साशास्त्र के छात्रों की पढ़ाई के लिए इसे उपयोग किया जाएगा। परिवारजन साधुवाद के पात्र हैं। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार की सविनय श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - डाॅ. अजित दिनकर (पुत्र).... 9871857001।

श्री नरिन्दर कुमार
श्री नरिन्दर कुमार ने 70 वर्ष की आयु में 9 नवंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह चांदनी चैक निवासी थे। परिवारजनों के अलावा आस-पास के लोग भी उन्हें स्नेह से काकू जी बुलाते थे। आजीवन ब्रह्मचारी रहे काकू जी मिलनसार, मीठा बोलने वाले व परोपकारी स्वभाव के थे। जीवन में कभी किसी से कोेई अपेक्षा नहीं की। उन्होंने देना ही देना सीखा था। फलस्वरूप उन्होंने देह दान की अपनी इच्छा भी परिवार में बता रखी थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवारजनों द्वारा उनकी देह ई.एस.आई. मेडिकल काॅलेज में, चिकित्सा छात्रों की पढ़ाई के लिए दान में दे दी। परिवारजन दधीचि देह दान समिति की देह-अंग दान संबंधी कार्य प्रणाली से प्रभावित व संतुष्ट हैं। इस महादान को क्रियान्वित करने के लिए समिति स्वर्गीय नरिन्दर के आत्मीयजनों का साधुवाद करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - श्री विनय..... 9999112683।

श्रीमती कंचन गुप्ता
श्रीमती कंचन गुप्ता का 62 वर्ष की आयु में।11 नवंबर, 2017 को देहांत हो गया। वह धार्मिक महिला थीं। सेवा भाव उनका विशेष गुण था। पलवल से इलाज के लिए उन्हें एम्स लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। समिति के कार्यकर्ताओं से संपर्क करके उनके पुत्र ने नेत्र दान क्रियान्वित करवाया। आर.पी. सेंटर की टीम उनकी आंखें ले गई। फोन पर रोहित जी ने बताया कि पलवल में वह स्वयं भी कई सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मानवता के लिए किए गए इस दान हेतु परिवारजनों का साधुवाद। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हमारी सादर श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - श्री रोहित (पुत्र).... 8930090000।

श्रीमती सुलोचना जैन
श्रीमती सुलोचना जैन का 11 नवंबर, 2017 को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अशोक विहार में रहती थीं। धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। ध्यान में बैठना उनकी दिनचर्या का नियमित हिस्सा था। अपने नेत्र दान की अपनी इच्छा उन्होंने परिवार में स्वयं प्रकट की थी। मरणोपरांत उनकी आंखें आर.पी. सेंटर में दान दी गईं। उनकी इस प्रेरणास्पद इच्छा का सम्मान करने के लिए परिवारजनों का साधुवाद। हम दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन के साथ सविनय श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री संदीप जैन...9953805412।

श्री लक्ष्मी नारायण सचदेवा
श्री लक्ष्मी नारायण सचदेवा की 19 नवंबर, 2017 को 92 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वह ओल्ड राजेन्द्र नगर के निवासी थे। सन् 1943 से उन्होंने राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। गांधी जी की हत्या के बाद संघ पर लगा प्रतिबंध हो या अयोध्या में राम जन्म भूमि का आंदोलन, सब जगह उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व जेल गए। विश्व हिन्दू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम और सेवा भारती में भी समय-समय पर उनका सक्रिय योगदान रहा। अखिल भारतीय बहावलपुर स्टेट पंचायत और वैदिक सत्संग मंडल संस्थाओं में प्रधान के रूप में कार्य करते हुए समाज की एकजुटता का कार्य भी करते रहे। उन्होंने देह दान का संकल्प लिया हुआ था। परिवारजनों ने ससम्मान उनके संकल्प को पूर्ण करते हुए उनकी मृत देह मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए महावीर वर्धमान मेडिकल काॅलेज में दान कर दी। परिवारजनों का साधुवाद। आजीवन समाज सेवा व मरणोपरांत भी मानवता की सेवार्थ देह दान करने वाले इस व्यक्तित्व को हमारी समिति के शत-शत नमन।
सम्पर्क सूत्र - श्री बृज मोहन.... 9899288790।

श्री माणिक चंद जैन
श्री माणिक चंद जैन का 86 वर्ष की आयु में देहांत हुआ। वह हौज ख़ास निवासी थे। उनके पौत्र ने बहुत आत्मीयता से उनके बारे में बात की। वह अनुशासित व्यक्ति थे। अंध विद्यालय के लिए उन्होंने बहुत सेवा भाव से कार्य किया। वह अपने जैन समाज के लिए भी सक्रिय रहते थे। उनकी जीवन शैली क अनुरूप ही परिवारजनों ने 21 नवंबर, 2017 को मरणोपरांत उनके नेत्र आर. पी. सेंटर (एम्स) में दान करके एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया। परिवार का साधुवाद। दिवंगत आत्मा के लिए हमारे दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - पौत्र श्री वैभव जैन... 9811848848।

श्रीमती उषा जैन
श्रीमती उषा जैन ने 68 वर्ष की आयु में 22 नवंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। उनका निवास कमला नगर में था। वह धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली महिला थीं। ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहती थीं। परिवार वह सभी को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती रहीं। एक शोक सभा में दधीचि देह दान समिति के कार्यकर्ता से मिल कर वह इतनी प्रभावित हुईं कि वहीं पर उन्होंने नेत्र दान का संकल्प ले लिया। बाद में भी वह सबको प्रेरित करती रहीं। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने उनके नेत्र गुरु नानक आई सेंटर में दान कर दिए। परिवार का साधुवाद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
सम्पर्क सूत्र - पति श्री जे.के. जैन.. 9873634599।

श्री अर्जुन देव डावर
श्री अर्जुन देव डावर का निधन 79 वर्ष की आयु में 24 नवंबर, 2017 को उनके निवास, एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद में हुआ। कई पीढ़ियों से उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा रहा है और आप भी एक समर्पित आर्य समाजी तथा समाज सेवक थे। जीवन काल में उन्होंने देह दान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिवार ने पूरा कराया। उनकी आंखें वेणु नेत्र संस्थान और देह फरीदाबाद में ही ई.एस.आई. मेडिकल काॅलेज को दान की गई। दान के समय दधीचि देह दान समिति की ओर से श्री विकास भाटिया दानी परिवार के साथ रहे। उनकी शांति सभा में लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। महादान करने के कारण सभी ने उस सभा को प्रेरणा सभा के रूप में मानने की सहमति बनाई। समिति के फरीदाबाद संयोजक श्री राजीव गोयल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परोपकारी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर सभी से देह-अंग दान करने का संकल्प लेने की अपील की। इस प्रेरक कार्य के लिए परिवारजनों का अभिवादन। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार के शत-शत नमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री अनिल डावर .... 9953149837।

श्री खीम सिंह बिष्ट
श्री खीम सिंह बिष्ट का 82 वर्ष की आयु में 25 नवंबर, 2017 को स्वर्गवास हो गया। वह सेक्टर 9, वसुंधरा, गाज़ियाबाद में रहते थे। भारतीय सेना से सेवा निवृत्त हुए थे। सन् 1971 के युद्ध में पकिस्तान के विरुद्ध सीमा पर मोर्चा संभाला। बच्चे विदेश में हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने देह दान का निर्णय लिया था। इस इच्छा सम्मान करते हुए उनके परिवारजनों ने आपसी सहमति से मरणोपरांत उनकी देह आर्मी मेडिकल काॅलेज को दान कर दी। चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक अमूल्य उपहार हो जाता है। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।

श्री दर्शन कुमार जैन
श्री दर्शन कुमार जैन का 87 साल की उम्र में 25 नवंबर, 2017 को देहांत हो गया। वह डी.एल.एफ., गुड़गांव में रहते थे। उनके पुत्र ने फोन पर बताया कि 25 वर्ष पूर्व दधीचि देह दान समिति के कार्यक्रम में उन्होंने अपना संकल्प पत्र भरा था, जिसमें वह भी उपस्थित थे। श्री दर्शन कुमार परिश्रमी व अन्तर्मुखी व्यक्ति थे। उनकी आंखें वेणु आई सेंटर को दान की गईं। अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए पुत्र ने पिता की मृत देह महावीर वर्धमान मेडिकल काॅलेज में, चिकित्सा छात्रों की पढ़ाई के लिए दान कर दी। इस कार्य के लिए हम परिवारजनों का आदर करते हैं। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार के शत-शत नमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री अरुण जैन.... 9810507108।

श्री हरिकृष्ण आसुदानी
श्री हरिकृष्ण आसुदानी ने 63 वर्ष की आयु में 27 नवंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह चितरंजन पार्क, कालकाजी में रहते थे। उन्होंने झांसी से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। बचपन से संघ से जुड़े थे। तृतीय वर्ष तक शिक्षित होने के बाद उन्होंने अपना सारा जीवन संघानुकूल कर लिया था। सौम्यता की प्रतिमूर्ति श्री हरि ने संघ के दायित्वों का निर्वहन किया। दिल्ली प्रांत के संयोजक के रूप में उन्होंने आरोग्य भारती को काफी समय दिया। नेत्र दान का संकल्प उनका अपना था। परिवारजनों ने भी सहमति से उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके नेत्र गुरु नानक आई सेंटर में दान किए। परिवारजनों का साधुवाद। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - श्री प्रेम (भाई).... 9899677050।

श्री आनंद कुमार अग्रवाल
श्री आनंद कुमार अग्रवाल का 64 वर्ष की आयु में 27 नवंबर, 2017 को निधन हुआ। वह बुराड़ी में रहते थे। मानवता की सेवा के लिए उन्होंने नेत्र दान का संकल्प लिया था। परिवारजन साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने इस महादान के कार्य को क्रियान्वित किया। मरणोपरांत उनकी आंखें गुरु नानक आई सेंटर की टीम द्वारा ससम्मान ले ली गईं। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार के शत-शत नमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री विशाल.... 9910611422।

श्री पुरुषोत्तम लाल गुप्ता
मानसरोवर गार्डन निवासी श्री पुरुषोत्तम लाल गुप्ता का 30 नवंबर, 2017 को देहांत हुआ। वह 89 वर्ष के थे। फोन पर उनके पुत्र ने बहुत गर्व से बताया कि उनकी नियमित दिनचर्या व समाज के प्रति समर्पण भाव उन्हें प्रेरणा देते रहे। वह राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके क्षेत्र में आंखों के इलाज के लिए एक निःशुल्क अस्पताल चलता है, जहां उन्होंने 22 वर्ष निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दीं। इसी सेवा की कड़ी में एक कदम और आगे रखते हुए उन्होंने स्वयं के नेत्र दान का भी संकल्प लिया हुआ था। परिवार के सदस्य साधुवाद के पात्र हैं, जिन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनके नेत्र गुरु नानक आई बैंक में दान किए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी दधीचि परिवार की प्रार्थना है।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री अनिल गुप्ता.... 9911446688।

श्री मोहन जोशी
बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री मोहन जोशी ने 83 वर्ष की आयु में 4 दिसंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। आजीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। विविध क्षेत्रों में कार्य करते हुए अधिकांशतः उनकी कर्मभूमि राजस्थान रही। अंतिम समय में वह विश्व हिन्दू परिषद, आर. के. पुरम्, दिल्ली के कार्यालय में थे। गौ रक्षा आंदोलन हो या भूदान आंदोलन, विवेकानंद शिला स्मारक के लिए चंदा एकत्रित करना हो या आपात्काल में सरकारी दमन नीतियों के खिलाफ़ कुछ लिखने का काम हो - सभी में वह पूरे मनोयोग से जुट जाते थे। रशियन व संस्कृत के साथ-साथ वह उड़िया, मराठी, गुजराती व बांग्ला भाषाएं भी जानते थे। सादगी की प्रतिमूर्ति श्री मोहन की साहित्य सर्जना भी बहुआयामी रही। समाज को जागरूक करने के लिए उनकी लेखनी चलती रहती थी। इस महान व्यक्तित्व को हमारी संस्था के शत्-शत् नमन, जिन्होंने मरणोपरांत भी मानवता की सेवा के लिए अपने नेत्र दान का संकल्प लिया हुआ था। गुरु नानक आई बैंक की टीम ने ससम्मान उनके नेत्र दान में लिए। दिवंगत आत्मा को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - विश्व हिन्दू कार्यालय, सेक्टर 6, आर. के. पुरम्, दिल्ली।

श्रीमती अजित कौर
श्रीमती अजित कौर का 82 वर्ष की आयु में 13 दिसंबर, 2017 को निधन हुआ। वह माया एन्क्लेव, दिल्ली में रहती थीं। फोन से बात होने पर उनकी पुत्रवधू ने उन्हें एक बहुत अच्छी महिला के रूप में याद किया। समाज में, वह हर समय किसी की भी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। सभी परिवारजनों की सहमति से उनकी आंखें गुरु नानक आई सेंटर में दान की गईं। मानवता की सेवार्थ इस महादान को क्रियान्वित करने के लिए परिवारजनों का साधुवाद। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - श्रीमती रोज़ी (पुत्रवधू).... 9311078898।

श्रीमती पुष्पा शर्मा
श्रीमती पुष्पा शर्मा, 68 वर्ष की आयु में अपनी इहलीला समाप्त कर 16 दिसंबर, 2017 को परलोकगामी हुईं। वह प्रशांत विहार में रहती थीं। वह अपने मंदिर की भजन मंडली में सक्रिय थीं। उनके पति ने बताया कि 15 वर्ष से वह आर.एस.एस. से सक्रियता से जुड़े हुए हैं और इसी दौरान उन्होंने स्वयं की देह दान का मन बनाया और अपने आस-पास अन्य लोगों को भी प्रेरित करते रहे। इसी प्रक्रिया में उनकी पत्नी ने भी अपनी देह दान की इच्छा व्यक्त की। उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने, मरणोपरांत श्रीमती पुष्पा का शरीर आर्मी मेडिकल काॅलेज में दान किया। उनकी आंखें आर.पी. सेंटर को दान की गईं। इस पे्ररणादायक कार्य के लिए परिवार का साधुवाद। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - पति श्री बाबू राम शर्मा.... 8010651201।

श्री कपूरचंद जैन
श्री कपूरचंद जैन ने 89 वर्ष की आयु में 18 दिसंबर, 2017 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह गुजरांवालां टाउन में रहते थे। सन् 1938 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। देश की परिस्थितियों के उतार-चढ़ाव के साक्षी रहे श्री कपूरचंद जैन समाज के प्रति भी अपने दायित्वों को खूब निभाया। सन् 2012 में उन्होंने लुधियाना में अपनी पत्नी की स्मृति में एक जैन स्थानक का निर्माण करवाया। उनकी देह दान की इच्छा का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने हमारी संस्था दधीचि देह दान समिति के माध्यम से एम्स में उनका मृत शरीर दान किया। चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए यह एक अमूल्य उपहार है। उनके नेत्र गुरु नानक आई सेंटर में दान किए गए। परिवारजनों का साधुवाद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी हमारी सविनय प्रार्थना है।
सम्पर्क सूत्र-पुत्र श्री कीर्ति जैन 9811986966।

श्रीमती पुष्पा सब्बरवाल
श्रीमती पुष्पा सब्बरवाल का 22 दिसंबर को देहांत हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनका निवास वसंत कुंज में था। उनके पुत्र से बात होने पर पता चला कि निःस्वार्थ भाव से अपने बच्चों की परवरिश व घर की देखभाल ही उनके जीवन का उद्देश्य था। उनकी इच्छा थी कि उनका नेत्र दान व देह दान किया जाए। परिवारजनों का साधुवाद जिन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए इस महादान को सम्पन्न करवाया। चिकित्सा विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए, मरणोपरांत श्रीमती पुष्पा का शरीर एम्स में दान किया गया। मानवता की सेवा के लिए उनकी आंखें राजेन्द्र प्रसाद आई सेंटर की टीम द्वारा ससम्मान ली गईं। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार की सविनय श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री अनिल.... 9773623400।

श्री राजेन्द्र जैन
श्री राजेन्द्र जैन का 72 वर्ष की आयु में 25 दिसंबर, 2017 को देहांत हो गया। वह नई सड़क, चांदनी चैक के निवासी थे। उनके पुत्र ने फोन पर ईमानदारी से बताया कि उनके पिता ने जब देह दान का संकल्प लिया तब उन्हें यह विषय कतई समझ नहीं आया था और समझने की कोशिश भी नहीं की। पर जब देह दान के क्रियान्वयन की परिस्थिति बनी तो कुछ निकटस्थ व्यक्तियों की चर्चा से मन तैयार हुआ। इससे पहले 18 दिसंबर को ही उनके परिवार में स्वर्गीय श्री कपूर चंद जैन की देह का दान हुआ था। उससे विचार को दृढ़ता मिली। श्री राजेन्द्र जैन ने बहुत खुशमिजाज़ जीवन जिया। गाने सुनना और घूमना उनके प्रिय शौक थे। साधुवाद परिवारजनों का जिन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी देह लेडी हार्डिंग मेडिकल काॅलेज के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान में दे दी। उनकी आंखें ससम्मान गुरु नानक आई सेंटर की टीम ले गई। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी दधीचि परिवार की सादर प्रार्थना।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री आलोक जैन.... 9810129889।

श्री अर्जुन कुमार मित्तल
श्री अर्जुन कुमार मित्तल का 73 वर्ष की आयु में 26 दिसंबर, 2017 को देहांत हो गया। वह पीतमपुरा में रहते थे। उनकी पुत्रवधू ने बहुत भावुक होकर फोन पर बताया कि उनका व्यक्तित्व शांत और स्नेही था। कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। अपनी कालोनी के मंदिर की गतिविधियों व कालोनी के सभी कार्यक्रमों में उनका सक्रिय योगदान रहता था। उन्होंने नेत्र दान का संकल्प लिया हुआ था। उनके इस संकल्प का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने उनकी आंखें आर.पी. सेंटर (एम्स) में दान कर दीं। परिवार का साधुवाद। दिवंगत आत्मा को हमारी विनम्र श्रद्धांजति।
सम्पर्क सूत्र-श्रीमती मीनाक्षी (पुत्रवधू).... 98110800।

श्री देवीलाल बापना
श्री देवीलाल बापना ने 94 वर्ष की आयु में 28 दिसंबर, 2017 को अपनी इहलीला पूर्ण की। वह ईस्ट एंड अपार्टमेंट, न्यू अशोक नगर के निवासी थे। वह पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। भारत की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके सौ से अधिक लेख छपे हैं। कई मुख्यमंत्रियों के प्रेस अटैची रहे। मध्य प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने अपना कर्तव्य पूर्ण रूप से निभाया। उस काल के उनके अनुभवों को संजोए एक पुस्तक प्रकाशित हुई, जिसका नाम है ‘यादों के झरोखे से कुछ ऐतिहासिक संस्मरण’। उनकी पुत्रवधू ने फोन पर बताया कि लगभग 17 वर्ष पहले उन्होंने दधीचि देह दान समिति के माध्यम से अपनी देह दान का संकल्प पत्र भरा था और ज़रा सी भी तबीयत खराब होने पर घर में सबको संकल्प याद दिलाना नहीं भूलते थे। शांतिप्रिय व संतोषी प्रकृति के श्री देवीलाल की इच्छा का सम्मान करते हुए परिवारजनों ने उनका मृत शरीर महावीर वर्धमान मेडिकल काॅलेज में छात्रो की पढ़ाई के लिए दान कर दिया। उनकी आंखें ससम्मान राजेन्द्र प्रसाद आई सेंटर की टीम द्वारा ली गईं। परिवारजनों का साधुवाद, जिन्होंने इस महादान को क्रियान्वित किया। दिवंगत आत्मा के लिए दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
संपर्क सूत्र-पुत्र श्री धर्मेन्द्र बापना.... 9810994264।

श्री सतपाल आहूजा
श्री सतपाल आहूजा का 79 वर्ष की आयु में 31 दिसंबर, 2017 को देहावसान हुआ। वह कृष्णा नगर में रहते थे। किताबों का इतना शौक था कि हर पुस्तक मेले में ज़रूर जाते थे। ओशो से प्रभावित थे। बड़ेे-बड़े निर्णय भी सरलता से लेने वाले श्री सतपाल, धार्मिक पाखंडों के बहुत खिलाफ थे। अपनी पुत्रवधू द्वारा देह दान का संकल्प लिए जाने के बाद वह भी संकल्प पत्र भरना चाहते थे। फोन पर पुत्रवधू ने बताया कि बहू होने के नाते समाज के डर से वह उन्हें हतोत्साहित करती रहीं। पर उनकी इच्छा दृढ़ थी। वह मांेगा नर्सिंग होम से दधीचि देह दान समिति का फार्म लाए। स्वयं भोजन तैयार करके अपनी बेटी-दामाद सहित सभी बच्चों को इकट्ठा करके भोजन कराया और संकल्प पत्र पर दामाद के हस्ताक्षर कराए। यह एक प्रेरक घटना है, जिससे बेटे-बहू को महादान करने के लिए सामाजिक संबल मिला। उनकी आंखें गुरु नानक आई सेंटर में दान की गईं। उनका शरीर ससम्मान वर्धमान महावीर मेडिकल काॅलेज के छात्रों की पढ़ाई के लिए दान किया गया। परिवारजनों का अभिवादन। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी दधीचि परिवार की विनम्र प्रार्थना।
संपर्क सूत्र-पुत्र श्री संदीप आहूजा.... 9811111072।