Home
Print
Next
Previous

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा० हर्षवर्धन की माताजी का नेत्रदान एवं देह्दान दधीचि देह्दान समिति के माध्यम से हुआ

नवभारत टाइम्स - Sep 7, 2020

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स दिल्ली में संपन्न हुआ। सूत्रों ने बताया कि उनकी मां का पार्थिव शरीर दोपहर में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया। मंत्री ने कहा, ‘‘ उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा था। ...मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ’’