Home
Print
Next
Previous

श्रद्धा सुमन

श्री जुगल किशोर गुप्ता

दिल्ली के व्यापारी सामाजिक धार्मिक क्षेत्रों मंे अपनी उदारमना प्रवृत्ति से ख्याति कीर्ति अर्जित करने वाले लाला श्री जुगल किशोर गुप्ता जी उपाख्य जे. के. गुप्ता (प्रतिष्ठान मै. कान्ता केमिकल कंपनी) अपनी जीवन यात्रा पूरी कर दिनांक 14.12.2017 को गोलोक गमन कर गए थे। संपन्न परिवार के संस्कारों को आगे की पीढ़ी में रौंपने के अलावा उन्होंने सदा मेहनत लगन और सिद्धांतों से जीवन जिया और देह शांत होने के बाद परिवारजनांे की स्वीकृति से ही दिवंगत लाला जुगल किशोर जी के दोनों नेत्रों को 6 दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन से अंधकार मुक्त करने के लिए दान दिया गया। दिवंगत आत्मा को दधीचि  परिवार का शत शत नमन ।

श्री यशपाल मोंगिया

श्री यशपाल मोंगिया का 86 वर्ष की आयु में 3 मार्च, 2018 को शरीर शांत हुआ। वह फ़रीदाबाद में रहते थे। अंतिम समय तक वह स्वस्थ रह कर बिक्रीकर और आयकर की वकालत करते रहे। उनका जीवन एक कर्मयोगी का जीवन था। आर्य समाज की विचारधारा से जुड़े हुए थे। साधनहीन बच्चों को सक्षम बनाने में वह सदा सहयोगी रहते थे। कुछ समय पूर्व ही उन्होंने सपत्नीक देह दान का संकल्प लिया था। बहुत गर्व से उनकी पत्नी ने बताया कि वह परिवार के प्रति हमेशा उतना ही समर्पित थे जितना सामाजिक कार्यों के प्रति। परिवारजनों का साधुवाद, जिन्होंने उनकेदेह दान के संकल्प का सम्मान किया। उनकी मृत देह ई.एस.आई. मेडिकल काॅलेज के छात्रों की पढ़ाई हेतु दान में दे दी गईं। मानवता की सेवा के लिए सदा तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व को दधीचि परिवार सादर श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
सम्पर्क सूत्र - पुत्री श्रीमती सुनीता मल्होत्रा, 9810343807।

श्री रमेश छाबड़ा

श्री रमेश छाबड़ा ने 67 वर्ष की आयु में 6 मार्च, 2018 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह राधा स्वामी सत्संग व्यास से जुड़े हुए थे। गीता कालोनी निवासी श्री छाबड़ा के पुत्र ने बहुत गर्व से बताया कि उनके पिताजी का रुझान ध्यान व आध्यात्मिकता की तरफ़ काफ़ी अधिक था। अंत समय में वह बहुत शांत थे और उनके दोनों हाथ प्रणाम की मुद्रा में जुड़े हुए थे। सत्संग में, नेत्र दान तथा अंग दान के लिए दिखाई जाने वाली सी.डी. से ही प्रेरणा लेकर उन्होंने अपनी देह दान का संकल्प लिया हुआ था। पूरे परिवारजनों का साधुवाद जिन्होंने स्वर्गीय श्री रमेश इच्छा का सम्मान किया और उनके नेत्र राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) में दान किए। चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई करने वाले छात्रों के उपयोग के लिए उनका मृत शरीर एम्स में दान किया गया। दिवंगत आत्मा को दधीचि परिवार के शत्-शत् नमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री विनय छाबड़ा, 9899186267।

श्रीमती सविता जैन

श्रीमती सविता जैन ने 12 मार्च, 2018 को परलोक गमन किया। उनकी आयु 49 वर्ष थी। वह मयूर विहार में रहती थीं।उनके पति से सम्पर्क होने पर पता चला कि वह साधु-संतोंकी सेवा करने और हर-एक को दान करने की भावना रखने वाली महिला थीं। उनका आध्यात्मिक बल ही था कि उन्होंने पूरे मनोबल से कैंसर जैसी घातक बीमारी को भी शांत भाव से सहन किया। सत्रह दिन का संथारा भी किय। नेत्र दान की उनकी इच्छा का परिवार ने सम्मान किया। मरणोपरांत उनके नेत्र राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम द्वारा ले लिए गए। इस प्रेरक कार्य के लिए परिवार को दधीचि परिवार के नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी हमारी विनम्र प्रार्थना है।
सम्पर्क सूत्र - पति श्री सुनील जैन, 9650991376।

श्रीमती आनंदी देवी गुप्ता

श्रीमती आनंदी देवी गुप्ता का 79 वर्ष की आयु में 13 मार्च, 2018 को निधन हो गया। वह लक्ष्मी नगर में रहती थीं। सरल व धार्मिक महिला थीं। व्रत-त्योहारों में उनकी विशेष रुचि थी। स्वस्थ जीवन के प्रति वह स्वयं भी सचेत रहती थीं व औरों को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। परिवार में सभी ने नेत्र दान का संकल्प लिया हुआ है। मरणोपरांत श्रीमती आनंदी के नेत्र राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम द्वारा ससम्मान ले लिए गए। मानवता के लिए इस महादान को क्रियान्वित करने के लिए परिवारजनों का साधुवाद। दधीचि परिवार की दिवंगत आत्मा के लिए सादर श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - पौत्र श्री दीपांशु गोयल, 8447474703।

श्रीमती रमावती देवी

रोहिणी निवासी श्रीमती रमावती देवी ने 15 मार्च, 2018 को परलोक गमन किया। वह 77 वर्ष की थीं। उन्होंने अपने अच्छे स्वभाव के कारण ही 3 बेटे और 6 बेटियों वाले बड़े परिवार को जोड़ कर रखा। वह धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। मन्दिर जाना उनका नियमित कार्य था। परिवार का साधुवाद जिसने मानवता के कल्याण के लिए उनकी आंखें दान करने का निर्णय लिया। राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम द्वारा ससम्मान उनके नेत्र ले लिए गए। दिवंगत आत्मा के प्रति दधीचि परिवार अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री मोहन गुप्ता, 8973361330।

श्री दर्शन लाल चोपड़ा

श्री दर्शन लाल चोपड़ा ने 16 मार्च, 2018 को, 81 वर्ष की आयु में अपनी इहलीला समाप्त की। वह रोहिणी निवासी थे। परिवार से बात करने पर पता चला कि उनका सारा ध्यान अपने काम पर रहता था। उनका जीवन अपने परिवार को समर्पित था। उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने उनके नेत्र दान करने का निर्णय लेकर समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। हम उसका साधुवाद करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी हमारी विनम्र प्रार्थना है।
सम्पर्क सूत्र - श्री संजीव धवन, 9810563378।

श्रीमती मंजू खन्ना

श्रीमती मंजू खन्ना का 18 मार्च, 2018 को देहांत हुआ। वह 63 वर्ष की थीं। यमुना नगर, जगादरी से इलाज के लिए उन्हें मेदांता, गुड़गांव लाया गया, जहां उनका शरीर शांत हो गया। निकट संबंधियों को अस्पताल से दधीचि देह दान समिति का सम्पर्क मिला, जिससे वे स्वर्गीय मंजू का देह दान करवा सके। उनका मृत शरीर आर्मी मेडिकल काॅलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए दान किया गया। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी हमारी विनम्र प्रार्थना है।

श्रीमती कमला गुप्ता

श्रीमती कमला गुप्ता ने 77 वर्ष की आयु में 20 मार्च, 2018 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह बलवीर नगर, शाहदरा में रहती थीं। उनकी विशेषता थी अपने जीवन को कर्मठ बनाए रखना और बच्चों को संस्कारों का धनी बनाना। उनके जीवन में दान का विशेष महत्व था। उनकी इसी भावना को समझते हुए जब उनके बड़े बेटे ने उन्हें देह दान के विषय में समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने देह दान का भी संकल्प ले लिया। इस दान भावना को नमन। साधुवाद परिवारजनों का जिन्होंने उनकी इस भावना का आदर करते हुएउनकी मृत देह यू.सी.एम.एस. (जी.टी.बी.) को सौंप दी, जहां वह चिकित्सा छात्रों की पढ़ाई के लिए काम आएगी। उनकी आंखें एम्स में दान कर दी गईं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री मनमोहन गुप्ता, 9811641241।

श्री राजकुमार गुप्ता

श्री राजकुमार गुप्ता का 80 वर्ष की आयु में 21 मार्च, 2018 को देहावसान हो गया। वह लाजपत नगर निवासी थे। उनके पुत्र ने बहुत गर्व से उनके सेवा-कार्यों के विषय में बताया। योग संस्थान के वह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। योग शिक्षक के रूप में उन्होंने निरंतर योग का प्रचार किया। जगह-जगह वह शिविर लगाते थे। पहले ‘योग माया’ और फिर ‘योग मंजरी’पत्रिकाएं श्री राजकुमार की मेहनत का परिणाम थीं। मरने के बाद उन्होंने नेत्र दान करके मानवता की सेवा का भी एक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस महादान को क्रियान्वित करने के लिए परिवारजनों का हृदय से साधुवाद। उनके नेत्र राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम द्वारा ससम्मान ले लिए गए। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दधीचि परिवार के सादर श्रद्धासुमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री नवनीत गुप्ता, 9810044693।

श्रीमती सुमित्रा देवी

श्रीमती सुमित्रा देवी का 70 वर्ष की आयु में 23 मार्च, 2018 को देहांत हुआ। वह ब्रह्मपुरी में रहती थीं। उन्होंने परिवार के प्रति समर्पण भाव से सादा-सरल जीवन बिताया। उनकी मृत्यु के बाद उनके भतीजे ने परिवार में चर्चा करके नेत्र दान के लिए सहमति बनाई। मानवता के कल्याणार्थ राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम ने ससम्मान उनके नेत्र दान में लिए। परिवारजनों का साधुवाद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
सम्पर्क सूत्र - भतीजा श्री मुनिराम, 9312216149।

श्री प्रवीण भाटिया

मोती नगर निवासी श्री प्रवीण भाटिया का 27 मार्च, 2018 को निधन हो गया। वह 41 वर्ष के थे। साधारण-सी नौकरी करने वाले श्री प्रवीण का दिल बहुत बड़ा था। बात करने पर परिवार ने बताया कि उनकी मृत्यु के बाद शोक प्रकट करने के लिए जो लोग आ रहे हैं वह उनके द्वारा की गई सहायता की एक-न-एक नई जानकारी लेकर आ रहे हैं। किसी के घर आटा भिजवाया तो किसी के घर पैसे। भाटिया परिवार ने नेत्र दान की परम्परा-सी बना ली है। हमारी दधीचि देह दान समिति के कार्यकर्ता श्री अजय भाटिया ने इस महादान को क्रियान्वित करवाया। राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम द्वारा ससम्मान श्री प्रवीण के नेत्र लिए गए। भाटिया परिवार का साधुवाद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। दधीचि परिवार की विनम्र श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - भाई श्री अजय भाटिया, 9811385403।

श्री कंवल कृष्ण महता

श्री कंवल कृष्ण महता ने 93 वर्ष की आयु में 27 मार्च, 2018 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह शालीमार बाग के निवासी थे। भारत के विभाजन की त्रासदी को झेलते हुए वह पहले मुम्बई में और फिर दिल्ली आकर बस गए। उनकी बेटी ने बहुत गर्व से बताया कि वह किसी पर भी दबाव बनाए बिना उतना ही श्रम करवा लेते थे जितना वह खुद करते थे। रोटरी क्लब का सदस्य होने के नाते कैंसर की जांच की सुविधाओं के लिए काम किया और उनकी दूरदर्शिता व दृढ़ निश्चय का परिणाम आज राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के रूप में हमारे सामने है। बहुमुखी प्रतिभा का धनी यह व्यक्तित्व अपनी देह दान का संकल्प भी कर गया। परिवार का साधुवाद, जिसने इस महादान को सम्मान सहित क्रियान्वित किया। श्री महता का मृत शरीर चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई करने वाले छात्रों के उपयोग हेतु भाई वर्धमान मेडिकल काॅलेज में दे दिया गया। स्वर्गीय महता के प्रति श्रद्धा रखने वाले एक सहकर्मी के शब्दों में हमारी भी विनम्र श्रद्धांजलि,

"Today, a new generation of medical students will stand before him. What will they research? His Vision in creating institutions that will stand the test of time? Will they study his great heart to study humanity? Or his constant striving for excellence? Will they stand in awe? We stand in the shadows, praying that his qualities will percolate to them as they did to us."
सम्पर्क सूत्र - पुत्री श्रीमती मीरा, 9810359120।

श्री उमेश ठाकुर

नवीन शाहदरा निवासी श्री उमेश ठाकुर 3 अप्रैल, 2018 को दिवंगत हो गए। वह 55 वर्ष के थे। हमारी दधीचि देह दान समिति के आरम्भिक दौर में जिन सात-आठ लोगों ने पंजीकरण कार्यालय जाकर देह दान/अंग दान की वसीयत दर्ज कराई थी-श्री उमेश भी उनमें से एक थे। वह तृतीय वर्ष शिक्षित स्वयंसेवक थे। छोटी उम्र से ही राजनीति में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों को सम्भालते रहे। मृत्युसे पहले श्री उमेश बी.जे.पी. के राष्ट्रीय प्रशिक्षण सेल के सदस्य थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से शोक संतप्त परिवार के साथ समिति के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा थे और नेत्र दान का संकल्प पूरा कराने में सहायक बने। राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम ससम्मान उनके नेत्र लेकर गई। परिवारजनों का साधुवाद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें - ऐसी हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।
सम्पर्क सूत्र - मित्र श्री हर्ष मल्होत्रा, 9811106331।

श्री आनंद स्वरूप गुप्ता

श्री आनंद स्वरूप गुप्ता ने 83 वर्ष की आयु में 3 अप्रैल, 2018 को अपनी इहलीला समाप्त की। वह प्रीतमपुरा निवासी थे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय श्री आनंदस्वरूप मुक्तहस्त से दान करते थे। अमरोहा विकास परिषद में पूरा समय लगाते थे। अग्रसेन धर्मशाला व अग्रसेन अस्पताल के न्यासी के रूप में सेवा करतेे हुए उन्हें समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त था। स्वयं से देह दान की इच्छा व्यक्त करके उन्होंने मानवता की सेवा के लिए एक प्रेरक कार्य किया। परिवार का साधुवाद जिसने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी मृत देह चिकित्सा छात्रों की पढ़ाई के लिए दान कर दी। उनकी आंखें राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर (एम्स) की टीम ससम्मान दान में ले गई। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। हमारे विनम्र श्रद्धासुमन।
सम्पर्क सूत्र - पुत्र श्री जितेन्द्र गुप्ता, 9811057114।

श्री नानू राम गुप्ता

श्री नानू राम गुप्ता का 97 वर्ष की आयु में 4 अप्रैल, 2018 को देहावसान हो गया। वह अशोक विहार में रहते थे। सोनीपत से मैट्रिक तक शिक्षा प्राप्त करके उन्होंने रक्षा मंत्रालय में काम शुरू किया। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल हुए। डिप्टीगंज, दिल्ली में रहते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में सदर बाज़ार ज़िले की शाखा का कार्यभार सम्भाला। सन् 1949 के सत्याग्रह में बिहार की बक्सर जेल में भी 9 महीने रहे। उन्होंने पूरे जीवन सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी। उनकी स्वयं की इच्छा का सम्मान करते हुए परिवार ने, चिकित्सा शास्त्र की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए, उनका पार्थिव शरीर आर्मी मेडिकल काॅलेज में दान कर दिया। परिवारजनों का साधुवाद। दिवंगत आत्मा के प्रति दधीचि परिवार की सादर श्रद्धांजलि।
सम्पर्क सूत्र - पौत्र श्री पीयूष, 9999789692

श्री कृष्ण कुमार बबूटा

श्री कृष्ण कुमार बबूटा का 76 वर्ष की आयु में 21 अप्रैल, 2018 को देहान्त हो गया। वह जनकपुरी में रहते थे। देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत बबूटा जी रामलीला कमेटी, वनवासी रक्षा परिवार जैसे सामाजिक व धार्मिक संगठनों में सक्रिय रहते थे। गोद लेकर बच्चों का खर्च वहन करना, उनका नियमित सेवा संकल्प था। उनकी पत्नी ने बहुत गर्व से बताया कि दधीचि देह दान समिति के माध्यम से उन्होंने कई लोगों के संकल्प पत्र भरवाए, और अब आगे भी वह महादान के इस कार्यक्रम में सहयोगी बनी रहेंगी। श्रीमती बबूटा को बहुत संतोष है कि उनके पति ने जितने सम्मान से अपना जीवन बिताया, उतने ही सम्मान से उनकी अन्तिम विदाई भी हुई। नमन है इतनी उंची सोच रखने वाले परिवारजनों को। निरन्तर मानवता की सेवा करने वाले इस महानुभाव का शरीर, मरणोपरान्त, आर्मी मेडिकल काॅलेज ने सादर दान में लिया। उनकी आंखें राजेन्द्र प्रसाद आई सेन्टर की टीम द्वारा ससम्मान ली गईं। दधीचि परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
सम्पर्क सूत्र - श्रीमती किरण बबूटा, 7838309991; 25550120।

श्री दिनेश गोयल

श्री दिनेश गोयल का 67 वर्ष की आयु में 21 अप्रैल, 2018 को निधन हो गया। वह नोएडा में रहते थे। मानवता की सेवार्थ उनके परिवारजनों ने उनके नेत्र दान का निर्णय लेकर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी आंखें वेणु आई सेन्टर द्वारा ससम्मान दान में ली गईं। दधीचि परिवार दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता है।