गतिविधियाँ
केंद्रीय टीम
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा

अंगदान जन जागरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दधीचि देहदान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ) महेश वर्मा, पद्मश्री सम्मानित से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात 19 नवम्बर 2025 को समिति के संरक्षक आदरणीय आलोक कुमार के सान्निध्य में हुई। इस अवसर पर जगनमोहन सलूजा और सुरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। वाइस चांसलर प्रोफेसर महेश वर्मा ने सभी का अपने कार्यालय में आत्मीय स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान आलोक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराते हुए आने का उद्देश्य संक्षेप में बताया और अंगदान जन जागरण के लिए समिति की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने पिछले वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में भी इसी तरह का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
प्रोफेसर महेश वर्मा ने इस पहल में गहरी रुचि दिखाई और कहा कि इस कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी में एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जा सकता है, जो समिति के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को क्रियान्वित करे। इस पर आलोक कुमार ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए तीन नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाएं। वाइस चांसलर ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।
प्रोफेसर महेश वर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में ही लगभग 10 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और इसके अंतर्गत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के करीब 128 कॉलेज संबद्ध हैं। इस कारण यहां आयोजित कोई भी जागरूकता कार्यक्रम व्यापक प्रभाव डाल सकता है।
बैठक के दौरान अंगदान विषय पर एक लघु फिल्म बनाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। वाइस चांसलर ने बताया कि यूनिवर्सिटी में इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही पश्चिमी क्षेत्र के वार्षिक उत्सव को भी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित करने की संभावना पर विचार किया गया।
मुलाकात के अंत में प्रोफेसर महेश वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम का अवलोकन कराया और परिसर की विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी भी दी।
यूनिवर्सिटी भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए प्रस्थान किया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंगदान जन जागरण के लिए भविष्य में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने पर सकारात्मक सहमति बनी।

मेट्रो स्टेशनों पर दिखेगा अंगदान का संदेश

दधीचि देहदान समिति को मेट्रो रेल के साथ संयुक्त प्रोजेक्ट 'अंगदान जन जागरण' की श्रृंखला में 6 मेट्रो स्टेशनों पर तीन-तीन स्टैंडीज, निश्चित समयावधि के लिए लगाने की स्वीकृति मिली है। ये स्थान हैं लाजपत नगर, वेलकम, नेताजी सुभाष पैलेस, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन। यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहे इसका निरंतर प्रयास करेंगे।


उत्तरी दिल्ली
आर्य महासम्मेलन में सेवा, समर्पण और दान का प्रेरक संदेश

अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के तृतीय और समापन दिवस का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। इन दोनों दिनों में जहां एक ओर विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऊंचाई दी, वहीं कार्यकर्ताओं के समर्पित सेवा भाव ने इसे जनजागरण का सशक्त मंच बना दिया।
तृतीय दिवस पर समिति के अध्यक्ष श्री महेश पंत, उपाध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल तथा संयुक्त महामंत्री श्रीमती गीता आहूजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उत्तरी क्षेत्र के 15 समर्पित कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9 बजे से सायं तक निरंतर सेवा करते हुए हजारों आगंतुकों के प्रश्नों का समाधान किया। उनके आत्मीय व्यवहार और प्रेरक संवादों ने उपस्थित जनों को दान, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दिन 26 श्रद्धालुओं ने नेत्रदान, अंगदान और देहदान का संकल्प लिया।
समापन दिवस (02 नवम्बर 2025) का आयोजन भी अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक श्री आलोक कुमार की विशेष उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आर्य समाज की 150 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को भारत के सामाजिक पुनर्जागरण, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। वहीं श्री आलोक कुमार ने आर्य समाज के वैदिक ज्ञान, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की सराहना की।
इस अवसर पर अदिति महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंगदान, नेत्रदान और देहदान विषय पर प्रेरक स्लोगन प्रस्तुत कर जनजागरण का प्रभावी संदेश दिया। समापन दिवस पर भी 15 कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ सेवा करते हुए हजारों लोगों को जागरूक किया, जिसके परिणामस्वरूप 31 श्रद्धालुओं ने दान का संकल्प लिया।
दोनों दिनों के संयुक्त प्रयासों से कुल 57 लोगों ने नेत्रदान, अंगदान और देहदान का संकल्प लेकर मानवता की सेवा का अमूल्य व्रत स्वीकार किया। यह पुनीत पहल समाज में निस्वार्थता, संवेदना और जागरूकता का प्रेरक संदेश प्रसारित करने में सफल रही।

Awareness Camp on Organ and Body Donation

An awareness camp on organ and body donation was organised on Sunday, 09 November 2025, from 7:00 AM onwards at Swarn Jayanti Park, Gate No. 1, Sector 10, Rohini,Delhi.
During the camp, morning walkers, yoga sadhaks, and other visitors were sensitised to the importance of organ and body donation and encouraged to pledge for this noble cause. Four individuals filled out pledge forms on the spot, reflecting a positive public response. Informational literature was also distributed to enhance awareness among the attendees.
Shrimati Padma Batra, Shrimati Sunita Sharma, Shri Ashok Sharma, Shri Ashok Gupta, and Shri G. P. Tayal were present on the occasion and actively contributed to the successful conduct of the programme.

Organ Donation Awareness Campaign at Kashmere Gate Metro Station

On 12 November 2025, an awareness initiative on organ and body donation was conducted at Kashmere Gate Metro Station. A meeting was held with Shri Dharam Vir Yadav, Station Master, during which the importance and procedure of organ and body donation were explained to the staff members in detail.
Informative literature and pledge forms were distributed among the staff. All members appreciated the noble mission and expressed a positive response to the initiative.
Additionally, standees promoting organ donation were displayed at various locations within the metro station to spread awareness among the general public.

Organ Donation Awareness at Netaji Subhash Place Metro Station

On 12 November 2025, an awareness meeting on organ and body donation was held at Netaji Subhash Place Metro Station. The interaction took place with Shri Devender Aggarwal, Station Master, where the importance, benefits, and procedure of organ and body donation were explained to the metro staff members in detail.
Informative literature and pledge forms were distributed to encourage participation in this noble cause. The staff members showed keen interest and appreciated the humanitarian mission of promoting organ and body donation.
To further spread awareness among commuters and the general public, standees highlighting the message of organ donation were displayed at prominent locations within the metro station.

मंडोली में अंगदान एवं देहदान जागरूकता शिविर आयोजित

दिनांक 15 नवंबर 2026 को सेवा धाम, मंडोली में नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु एक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को इन महान मानवीय दानों के महत्व, प्रक्रिया एवं सामाजिक उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। उत्तरी पूर्वी दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री महेंद्र चौधरी, श्री विनोद गुप्ता एवं श्रीमती शशि गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्यारेलाल भवन,आईटीओ में अंगदान जागरूकता अभियान

दिनांक 15 नवंबर को नई दिल्ली के आईटीओ स्थित प्यारेलाल भवन में गैर लाभकारी संस्था ‘आस – एन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर’ द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग, नेत्रहीन, मूक एवं बधिर बच्चों के लिए एक भावनात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उत्सवांजलि – त्योहारों के रंग, आस के संग’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के प्रति समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और समावेशिता की भावना को प्रोत्साहित करना था, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से सम्मानपूर्वक जुड़ सकें।
इस अवसर पर अंगदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत दधीचि देहदान समिति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। क्षेत्रीय संयोजक श्री जी पी तायल ने उपस्थित जनसमूह को नेत्रदान और अंगदान के महत्व, आवश्यकता और प्रक्रिया के विषय में विस्तारपूर्वक एवं प्रेरक जानकारी दी। उनके प्रभावशाली संबोधन से प्रेरित होकर 15 व्यक्तियों ने तत्काल अंगदान का संकल्प लिया, जो इस अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Dr. Mahesh Anand joins organ donation mission, extends full support

On 16 November 2025, a meeting was held with Dr. Mahesh Anand of Anand ENT and Speech Hospital, Prashant Vihar. During the interaction, the significance, social impact and procedure of organ and body donation were discussed in detail. The humanitarian importance of the initiative was highlighted, emphasizing how one person’s pledge can give a new lease of life to several individuals.
Informative literature and pledge forms were also shared to spread awareness about this noble cause. Dr. Mahesh Anand appreciated the mission and its service to humanity. Inspired by the cause, he took the pledge for organ donation and assured his wholehearted support.
He further expressed his commitment to motivate patients and the general public to come forward and participate in this life saving and noble mission.

Shraddhanjali Sabha of Shri Vijay Kumar Mahajan Ji

On 17 November 2025, a Shraddhanjali Sabha of Shri Vijay Kumar Mahajan Ji, whose eyes were donated on 14 November 2025, was held at C-3 Gurudwara, Keshav Puram, Delhi.
Shrimati Sudha Soni paid heartfelt tribute on behalf of the Samiti to the departed soul and saluted the donor family for their courageous decision of eye donation, which set a remarkable example in the service of humanity. She also motivated the gathering to come forward for eye, skin, organ and body donation.
On this occasion, the donor family was honoured with the “Vishesh Dadhichi Samman” certificate in recognition of their noble gesture.

Awareness Activity on Organ and Body Donation

On Friday, 29 November 2025, the Single Senior Welfare Trust organised a November birthday celebration and invited Dadhichi Deh Daan Samiti to conduct an awareness activity on organ and body donation. An awareness table was set up with active support from Shri G P Tayal, Shri G P Soni, Shrimati Ashima and Shrimati Sudha Soni.
During the programme, trust members born in November were honoured with garlands, gifts and a cake cutting ceremony, creating a warm and celebratory atmosphere.
Shri S P Machanda, founder of the Trust, along with Shrimati Champa Kakkar and the entire team, extended full cooperation and demonstrated strong commitment to social welfare initiatives.
Four full body donation pledge forms were filled on the spot, while six individuals collected literature kits and forms for submission later.

नेत्र जांच शिविर के साथ देहदान जागरूकता अभियान

रविवार, 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 9 स्थित भागीरथी अपार्टमेंट में एक नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा दधीचि देह दान समिति को जागरूकता के लिए सूचना स्टॉल लगाने हेतु आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री जुल्का, श्री विशाल कालरा एवं श्रीमती पद्मा बत्रा ने उपस्थित लोगों को नेत्रदान, अंगदान और देहदान के महत्व तथा प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रयास के सकारात्मक परिणामस्वरूप कुछ लोगों ने संकल्प पत्र भरे, जबकि कई अन्य लोगों ने जानकारी प्राप्त कर फॉर्म भविष्य में भरने के लिए अपने साथ ले गए।
शिविर में ऑपरेशन करने वाली मेडिकल टीम के साथ भी सार्थक चर्चा हुई, जिन्होंने इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपनी तत्परता व्यक्त की।
समिति का यह प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस महान कार्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

विवाह समारोह में नवदंपति ने लिया अंगदान का संकल्प

नई दिल्ली में 30 नवंबर 2025 को आयोजित एक भव्य विवाह स्वागत समारोह ने समाज के समक्ष मानवता, करुणा और उदात्त चिंतन की एक प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की। इस पावन अवसर को विशेष बनाते हुए नवविवाहित जोड़े श्री अदीत डोंगर और श्रीमती साक्षी भाटिया डोंगर ने अपने जीवन के सबसे शुभ क्षण में अंगदान का संकल्प लेकर इस समारोह को मानव सेवा की प्रेरक धारा में परिवर्तित कर दिया।
नवयुगल का यह निर्णय केवल व्यक्तिगत संवेदनशीलता का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी जिम्मेदारी और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह प्रेरणादायी संकल्प उनके वैवाहिक जीवन की मंगल शुरुआत को और अधिक अर्थपूर्ण बनाता है। यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि प्रेम का वास्तविक अर्थ केवल दो हृदयों का मिलन नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में आशा का संचार करना और समाज के प्रति अपनी भूमिका निभाना भी है।
दधीचि देहदान समिति के संरक्षक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रभा, क्षेत्रीय संयोजक श्री जी पी तायल तथा श्री अजय भाटिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने नवयुगल को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान समिति द्वारा अंगदान जागरूकता शिविर भी लगाया गया, जिसमें अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रुचि दिखाई।
नवदंपति द्वारा उठाया गया यह पावन कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरक संदेश है कि जीवन की सच्ची महिमा वही है, जो दूसरों के जीवन में मुस्कान बनकर लौटे।

Minutes of the Monthly North Zone Meeting

The Monthly North Zone Meeting was held on 07 December 2025 at the DDS North Office, Rohini, at 4:00 PM. A total of 30 dedicated volunteers attended the meeting and participated with great enthusiasm and commitment. The meeting was chaired by Shri Vishal Chaddha, General Secretary, DDS.
At the outset, the activities of the previous month were reviewed and highlighted, acknowledging the collective efforts of all volunteers. Detailed discussions were held regarding the celebration of Deh Daani Utsav, and valuable suggestions were invited from members for its effective organization in the coming days.
Comprehensive planning was undertaken for the Deh Daaniyon ka Utsav scheduled for 28 December. It was decided that donor families would be invited personally through visits, followed by reminders via messages and phone calls to ensure their gracious presence. It was further resolved to extend invitations to principals, faculty members and students of various colleges through personal outreach. In addition, RWAs, NGOs, Gurudwaras, Arya Samaj institutions and other dignitaries would also be approached and invited to actively participate in the event.
Shri Vishal Chaddha also briefed the members about the planning and allocation of responsibilities for the upcoming Vardhan International Film Festival, encouraging active involvement from all.
The meeting concluded on a positive note with jalpan and a renewed sense of dedication towards the noble cause.

Follow up meeting at Maharaja Agrasen Hospital

A follow up meeting was held with the management and doctors of Maharaja Agrasen Hospital, Punjabi Bagh, coordinated by Shri Pramod Agarwal.
The interaction was constructive and positive. Keeping in view the objective of increasing awareness and encouraging greater participation in organ and body donation, a mutual consensus was reached on the necessary steps and future course of action.

अंगदान एवं देहदान जागरूकता शिविर

दिनांक 15 दिसंबर 2025 को दिल्ली के पी यू ब्लॉक रामलीला ग्राउंड, पीतमपुरा में परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के स्नेहिल सानिध्य में आयोजित दिव्य गीता सत्संग के अवसर पर दधीचि देहदान समिति को अंगदान और देहदान जागरूकता शिविर लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण कर उपस्थित जनसमूह को अंगदान और देहदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में श्री एम एस ठाकुर, श्री प्रदुमन जैन, श्री काठपलिया, श्रीमती गीता आहूजा एवं श्री विनोद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

देहदानियों के सम्मान समारोह हेतु केंद्रीय मंत्री को आमंत्रण

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले देहदानियों के सम्मान समारोह एवं उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा को श्री जी पी तायल एवं श्री प्रवीण आर्य द्वारा सादर निमंत्रण भेंट कर आमंत्रित किया गया।

आकाशवाणी निदेशक श्री राम अवतार बैरवा को सादर निमंत्रण

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले देहदानियों के सम्मान समारोह एवं उत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आकाशवाणी के निदेशक श्री राम अवतार बैरवा को श्री जी पी तायल एवं श्री प्रवीण आर्य द्वारा सादर निमंत्रण भेंट कर आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर उन्हें कार्यक्रम की गरिमा तथा देहदान जैसे महान कार्य के महत्व से भी अवगत कराया गया।

Invitation to Prof. Poonam Kumaria for Dehdaniyon ka Utsav

On 16 December 2025, we had the privilege of extending a formal invitation to Prof. Poonam Kumaria, Principal of I P College, University of Delhi, for the Dehdaniyon ka Utsav scheduled to be held on 28 December 2025.
During the interaction, brief insights about the initiative were shared, highlighting the purpose and significance of this noble cause.

Invitation to Prof. Dinesh Khattar for Dehdaniyon ka Utsav

On 16 December 2025, we had the privilege of extending a formal invitation to Prof. Dinesh Khattar of K M College, University of Delhi, for the Dehdaniyon ka Utsav scheduled to be held on 28 December 2025.
During the interaction, brief insights about the initiative were shared, highlighting the purpose and significance of this noble cause.

Awareness Session on Organ and Body Donation at Tis Hazari Court

The President of the Lawyers Progressive Organisation, Tis Hazari Court, Shri Vinod Saxena, graciously invited Dadhichi Dehdan Samiti to conduct an awareness session on organ and body donation during a health check up programme.
The initiative witnessed encouraging participation, with many attendees showing keen interest in understanding this noble cause. Several visitors actively inquired about the mission, and a number of them came forward to take the pledge for organ and body donation. Informative literature and pledge forms were also distributed among the participants.
Shri Tejasvi Goyal, Shri M. S. Thakur and Shri A. K. Sharma were present and contributed to the success of the programme.

Awareness Programme on Organ and Body Donation

On 25 December 2025, an awareness programme on organ and body donation was held at M2K, Azadpur. Members and office bearers of the Resident Welfare Association were cordially invited to attend the Dehdaniyon ka Utsav scheduled for 28 December 2025.
The initiative for organising this programme was taken by Shrimati Renu Badlani, a respected DDS member and resident of M2K, whose efforts made the event meaningful and impactful.

Invitation to Shri Sandeep Gupta, IPS, for Dehdaniyon ka Utsav

On 16 December 2025, we had the privilege of extending a formal invitation to Shri Sandeep Gupta, IPS, DCP Rohini, for the Dehdaniyon ka Utsav scheduled to be held on 28 December 2025.
During the interaction, brief insights about the initiative were shared, highlighting the purpose and significance of this noble cause.

दक्षिणी दिल्ली
राम कथा में दधीचि देहदान समिति का जागरूकता अभियान

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके के जलविहार,में 5 से 13 नवंबर 2025 तक भव्य राम कथा का आयोजन किया गया। 14 नवंबर को हवन और भंडारा आयोजित होना निश्चित हुआ। इस अवसर पर समिति के दक्षिणी विभाग को स्टॉल लगाने का निमंत्रण प्राप्त हुआ।
5 से 13 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 9:30 बजे तक समिति के दक्षिणी विभाग की ओर से राम कथा स्थल पर स्टॉल लगाया गया। यह जागरूकता अभियान अत्यंत सफल रहा।
स्टॉल पर प्रतिदिन आसपास के क्षेत्रों से राम भक्त अपने परिवारों सहित आए। अनेक जाने-माने व्यक्तियों तथा साधु-संतों की भी उपस्थिति रही। कथा के दौरान कई लोगों ने ब्रोशर प्राप्त किए, जबकि कुछ ने फॉर्म लेकर उन्हें भरकर भी जमा किया।
स्टॉल पर सेवा कार्य में जिन सहयोगियों ने अत्यंत समर्पण और प्रेम से योगदान दिया, उनके नाम इस प्रकार हैं:
श्री दीपक गोयल जी, श्रीमती प्रीति गोयल जी, श्रीमती रजनी छाबड़ा जी, श्री कमल बवेजा जी, श्री सुनील गंधर्व जी, श्री राजीव कुमार भाटिया जी, श्रीमती माधवीका जी, श्रीमती शिखा गर्ग जी, श्री राहुल गुप्ता जी तथा श्री प्रदीप वशिष्ट जी। राम कथा के श्री प्रशांत जी ने मंच से प्रतिदिन दधीचि देहदान समिति के विषय में विस्तार से जानकारी दी। दधीचि देहदान समिति की टीम उनका हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करती है। दक्षिण दिल्ली की टीम राम कथा के सभी आयोजकों के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने दधीचि देहदान समिति को स्टॉल लगाने का अवसर प्रदान किया।

महादान की उज्ज्वल विरासत में समिति के श्रद्धासुमन

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को स्वर्गीय श्रीमती पार्वती भटनागर जी की प्रार्थना सभा आर्य समाज, सरिता विहार में आयोजित की गई। उनका स्वर्गवास 14 दिसंबर 2025 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान, त्वचा दान तथा देहदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिवार ने पूर्ण निष्ठा के साथ साकार किया।
दधीचि देहदान समिति के माध्यम से उनका संपूर्ण दान संपन्न कराया गया। इस हेतु AIIMS की टीम द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई। परिवार ने अत्यंत विनम्रता और समर्पण के साथ इस महादान को पूर्ण किया तथा इस ईश्वरीय कार्य में सहभागिता कर समाज को कृतज्ञ कर दिया। समाज उनकी इस उदात्त भावना के प्रति नतमस्तक है। समिति की ओर से प्रेषित सम्मान पत्र भी परिवार को भेंट किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में समिति की ओर से श्रीमती रजनी छाबड़ा जी, श्रीमती नीरा मारवाह जी, श्रीमती नम्रता जी तथा श्री सुरेंद्र हंस जी की उपस्थिति रही। श्रीमती रजनी छाबड़ा जी ने अपनी ओर से तथा समिति की ओर से मां जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनों को समिति के कार्यों, उसकी कार्यप्रणाली तथा अंगदान के महत्व के विषय में विस्तार से अवगत कराया और संकल्प पत्र भरने के लिए प्रेरित किया।
प्रार्थना सभा में लगभग 200 लोग उपस्थित रहे। सभा के उपरांत 20 लोगों ने संकल्प पत्र लिए तथा कुछ लोगों ने पत्रक प्राप्त कर आगे संपर्क करने की इच्छा व्यक्त की। अनेक उपस्थित जनों ने समिति के कार्यों की सराहना की और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने हेतु समिति से जुड़कर योगदान देने की इच्छा भी प्रकट की।

अटल जयंती पर जागरूकता का संदेश

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 25 दिसंबर 2025 को सायंकाल 5 बजे सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में एक भव्य संगीतमय नाट्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी, केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी तथा दिल्ली के मंत्री श्री विजेंद्र गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दधीचि देहदान समिति को इस अवसर पर काउंटर लगाने का निमंत्रण प्राप्त हुआ। समिति के सदस्यों ने देहदान और अंगदान के विषय में उपस्थित लोगों को जानकारी दी तथा पत्रक वितरित किए। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद श्रीमती आरती मेहरा जी ने भी स्टॉल पर आकर समिति के कार्यों में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के अंत में कुछ लोगों ने संकल्प पत्र भी लिए। समिति की ओर से श्री सुनील गंधर्व जी, श्री राजीव भाटिया जी, श्रीमती शिखा गर्ग जी, श्रीमती माधविका जी, श्रीमती रीता तलवार जी तथा श्री मनोज पांडे जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक श्री विजय गोयल जी तथा संयोजक श्री जय प्रकाश जी के प्रति समिति हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करती है।

पश्चिमी दिल्ली
Organ and Body Donation Awareness Programme at School of Planning and Architecture

On 3 November 2025, an awareness campaign on organ and body donation was conducted at the School of Planning and Architecture (SPA). About a month earlier, Shrimati Satya Gupta, Vice President, Dadhichi Dehdan Samiti (DDDS), had met Professor Dr Mahavir, President, SPA Retired Employees Welfare Association (SPAREWAR), and requested an opportunity to interact with retired SPA employees to spread awareness about this noble cause. The request was graciously accepted, and the Samiti was invited to address the members during their meeting.
On the scheduled day, Shrimati Satya Gupta and Shri Suresh Sharma from the Samiti reached the SPA premises. After the completion of the Association’s regular meeting, the President, SPAREWAR, invited them to the Vivekananda Sabhagar and formally introduced the Samiti, requesting them to address the gathering.
Shrimati Satya Gupta began by expressing her gratitude to the Management Committee of SPAREWAR. She introduced Shri Suresh Sharma and elaborated on the functioning of the Samiti. She explained in detail the process and importance of organ and body donation, with the aim of sensitizing senior members about its life-saving potential and its contribution to medical research. She encouraged the members to reflect on the subject, discuss it with their families, and come forward to fill out pledge forms.
The members listened with keen interest and attention. Many approached the speakers informally afterward to clarify their doubts and collected forms and brochures. The Secretary of SPAREWAR requested that a soft copy of the pledge form be shared for circulation in their WhatsApp group, as several members had shown interest.
At the end of the programme, the team also met Professor Dr Sanjay Gupta, Registrar, SPA, along with the President of SPAREWAR. A meaningful discussion was held regarding the activities of the Samiti, and a book on organ donation was presented to him. The Registrar was requested to provide an opportunity to organize a similar awareness campaign for students during major institutional events such as Foundation Day, Yoga Day, or New Year celebrations, so that young minds can also be sensitized to this noble cause.

पटेल नगर में देहदान जागरूकता अभियान

दिनांक 05 नवम्बर 2025 को गुरुद्वारा ब्लॉक 29, पटेल नगर में सुबह 9बजे से 2 बजे तक सरदार श्री दलजीत सिंह के आग्रह पर समिति द्वारा जागरूकता टेबल लगाई गई। श्री दलजीत सिंह और श्री नरेश जी ने संगत को समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लगभग 500 लोगों की उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान 8 लोगों ने तत्काल फॉर्म भरकर जमा किए, साथ ही जागरूकता हेतु पत्रक भी वितरित किए गए। वहीं पर श्री जस्पाल जी भी मिले, जिन्होंने अपनी पत्नी का फॉर्म दान सहित जमा कराया। इस कार्य में टेबल पर श्री कंवल जौली और श्री नरेश ढल जी का विशेष सहयोग रहा।

सेमिनार में अंगदान को लेकर जागरूकता

दिनांक 8 नवम्बर 2025 को समाज में मानव कल्याण के उद्देश्य से कार्यरत विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक संगठनों के बीच दधीचि देहदान समिति की विशिष्ट पहचान को एक बार फिर रेखांकित किया गया।
इसी क्रम में समिति की कार्यकर्ता सहसंयोजक श्रीमती पूनम मल्होत्रा जी को ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित सेमिनार “अध्यात्म द्वारा नारी की सुरक्षा” में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अपने वक्तव्य में श्रीमती पूनम मल्होत्रा जी ने योग से जुड़े अपने अनुभवों के आधार पर अध्यात्म और ध्यान के महत्व को रेखांकित करते हुए निष्काम कर्म, नेत्रदान, देहदान और अंगदान के प्रति उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।
यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी ओम शांति रिट्रीट सेंटर, एनएच-48, बिलासपुर चौक, गुरुग्राम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 800 लोगों की उपस्थिति रही। समिति की ओर से श्रीमती अंजू वासन जी की उपस्थिति रही।

लॉ फैकल्टी में रक्तदान शिविर के बीच जागरूकता कार्यक्रम

दिनांक 10.11.2025 (सोमवार) को दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी के सभागार में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निशा गोयल फाउंडेशन के संस्थापक श्री तेजस्वी गोयल तथा एनएसएस यूनिट (लॉ सेंटर–2) के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. नितेश शाश्वत जी के प्रयासों से प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न हुआ।
इस शिविर में दधीचि देहदान समिति, भारतीय विकास परिषद और रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में लगभग 110 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
सभा को संबोधित करते हुए दधीचि देहदान समिति (उत्तरी क्षेत्र) के संयोजक श्री जी. पी. तायल जी ने नेत्रदान, अंगदान और देहदान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान किया। इसके परिणामस्वरूप 11 फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने संकल्प पत्र भरे।
अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉ. नितेश शाश्वत जी ने स्वयं देहदान का संकल्प लेकर इस प्रेरणादायी क्षण को सार्थक बनाया और सभी से इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण कांत अग्रवाल, श्री एम. एस. ठाकुर, श्री सुधीर मेहता तथा श्री महेश शर्मा ने गीत, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाई, जिससे वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बन गया। ऐसे आयोजन समाज में देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं।

सपीए में जागरूकता सत्र की सहमति

दिनांक 20.11.2025 को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए), दिल्ली के निदेशक श्री प्रोफेसर डॉ. वी. के. पॉल जी के साथ दधीचि देहदान समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सत्या गुप्ता जी और श्री तेजस्वी गोयल जी की बैठक हुई।
बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने अपना और समिति का परिचय देते हुए अपने आगमन का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्हें अवगत कराया गया कि 3 नवम्बर को सेवानिवृत्त SPA कर्मचारियों के समक्ष देहदान और अंगदान विषय पर प्रस्तुति दी जा चुकी है। साथ ही, पिछले वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह अनुरोध किया गया कि एसपीए के विद्यार्थियों के बीच भी इस विषय पर जागरूकता फैलाई जाए।
प्रोफेसर डॉ. वी. के. पॉल जी ने बताया कि वे स्वयं एक किडनी दान कर चुके हैं और इस विषय के महत्व को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि 8 जनवरी के बाद इस विषय पर आधे दिन का एक जागरूकता सत्र आयोजित कराया जाएगा, जिसमें अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
निदेशक महोदय अत्यंत व्यस्त होने के बावजूद, एक महत्वपूर्ण वीसी मीटिंग के बीच समय निकालकर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
यह बैठक प्रोफेसर डॉ. महावीर, अध्यक्ष एसपीए रिटायर्ड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों से संभव हो सकी। बैठक के दौरान वे भी उपस्थित रहे और आगामी जनवरी सत्र के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

ईस्ट पटेल नगर में नेत्रदान व देहदान संपन्न

दिनांक 28 नवम्बर 2025 को ईस्ट पटेल नगर में स्वर्गीय श्री एस. एस. लाल जी का प्रातः 2:00 बजे नेत्रदान तथा सायं 6:30 बजे देहदान संपन्न हुआ। श्री लाल जी पूर्व सांसद भी रहे थे और देहदान उनकी अंतिम इच्छा थी।
परिवार में पूर्व में भी देहदान हो चुका है। यह परिवार बौद्ध धर्म का अनुयायी है, इसलिए दान से पूर्व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
देवलोक गमन की सूचना मिलने पर श्री नरेश ढल जी ने तत्काल पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई तथा सायं 4:45 बजे पुनः देहदान के समय उपस्थित रहे। प्रेरणा सभा में लगभग 200 लोग उपस्थित थे, जहां श्री नरेश ढल जी ने समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कुछ फॉर्म और पत्रक भी वितरित किए गए।
इस कार्य में श्री कंवल जी, श्री तेजस्वी जी और श्री नरेश ढल जी का विशेष सहयोग रहा।

गीता जयंती महोत्सव में देहदान जागरूकता डेस्क

दिनांक 30.11.2025 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा, दिल्ली द्वारा बिड़ला मंदिर में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति को अपनी जागरूकता डेस्क लगाने का अवसर प्राप्त हुआ।
डेस्क का संचालन श्री तेजस्वी गोयल जी, श्री कमल जौली जी और श्री बलदेव आनंद जी ने संयुक्त रूप से संभाला। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को देहदान और अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक फॉर्म भरे, जिनमें एक फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर प्राप्त हुआ। साथ ही लगभग दस पत्रक भी उपस्थित लोगों में वितरित किए गए।

रक्तदान शिविर में देहदान को लेकर जागरूरता

दिनांक 7 दिसम्बर 2025 को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक जैन मंदिर श्री मंडार जैन संघ, मानसरोवर गार्डन द्वारा रोटरी क्लब ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति को जागरूकता टेबल लगाने हेतु श्री रामधन जी को आमंत्रित किया गया।
रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति भी लोगों ने उत्साह दिखाया। कुल 10 संकल्प पत्र पूर्ण रूप से भरकर दान सहित प्राप्त हुए।
टेबल पर आदरणीय श्री रामधन जी, श्रीमती रेनू मेहता जी, श्री जगदीश जी, श्री कपिल जी, श्री तनीश मेहता जी और श्री कंवल जौली जी ने अपना समय दिया।

हेल्थ कैंप में अंगदान को लेकर जागरूकता

दिनांक 21 दिसम्बर 2025 को शांति ज्ञान विद्यापीठ स्कूल, सेक्टर 19, द्वारका में आकाश हेल्थकेयर एवं सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन समाजसेवी डॉ. पुष्पा जिंदल तथा स्कूल चेयरमैन डॉ. रोहित खुराना जी के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अंगदान, देहदान और नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु दधीचि देहदान समिति की ओर से एक टेबल भी लगाई गई। लगभग 70 पत्रक वितरित किए गए तथा 9 संकल्प पत्र लोगों ने स्वयं आकर प्राप्त किए।
डॉ. पुष्पा जिंदल ने मंच से दधीचि देहदान समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी और डॉ. रोहित खुराना जी के साथ समिति की टेबल पर भी पहुंचीं। इस कैंप में समिति की ओर से श्री सुरेश शर्मा जी, श्री कपिल जी तथा श्री बालकृष्ण जी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

प्रार्थना सभा में देहदान का प्रेरक संदेश

दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को स्वर्गीय श्री शिवकुमार मदान जी (पिताजी, डॉ. शेफाली, आर्मी मेडिकल कॉलेज) की प्रार्थना सभा आर्य समाज मंदिर, जनकपुरी, नई दिल्ली में आयोजित हुई।
श्री मदान जी का देवलोक गमन 19 दिसम्बर को हुआ था, जिसके उपरांत उनकी पुत्री डॉ. शेफाली द्वारा एम्स में देहदान संपन्न कराया गया। श्री मदान जी एक देवतुल्य व्यक्तित्व थे, जो अनेक संस्थाओं से जुड़े हुए थे और लोक कल्याण के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे। उन्होंने जीवनकाल में ही अपनी एक किडनी एक युवा बेटी को दान कर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया था।
उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि जीते जी भी दान और मरणोपरांत भी दान, दोनों ही मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उनकी महानता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रार्थना सभा में 20-25 संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा लगभग 400 लोग उपस्थित थे।
समिति की ओर से श्री जगमोहन जी, श्रीमती गीता आहूजा जी, श्रीमती सत्या गुप्ता जी, श्रीमती राधा अग्रवाल जी, श्री कुलविंदर जी और श्री अनिल जी प्रार्थना सभा में उपस्थित रहे। सभास्थल के बाहर दधीचि देहदान समिति की स्टैंडी लगाकर लोगों को अंगदान और देहदान के विषय में जागरूक किया गया तथा लगभग 50 पत्रक वितरित किए गए।

स्वास्थ्य शिविर में जागरूकता अभियान

दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को प्रताप गार्डन, बिंदापुर, उत्तम नगर में यश सेवा समिति द्वारा राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान दधीचि देहदान समिति की ओर से भी एक जागरूकता टेबल लगाई गई।
समिति कार्यकर्ता श्रीमती सरिता भाटिया एवं श्री सुरेश चौधरी जी ने उपस्थित लोगों को देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान के विषय में जानकारी दी। लगभग 25 पत्रक वितरित किए गए तथा एक संकल्प पत्र भरकर प्राप्त हुआ।

फरीदाबाद
नेत्रदान से मानवता को नई रोशनी

पंजाबीवाड़ा, बल्लभगढ़ निवासी स्वर्गीय श्री श्याम लाल (79 वर्ष) का देहावसान 16 नवंबर 2025 को हुआ। उन्होंने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिवार ने उनकी इच्छानुसार पूर्ण किया। उनकी आंखें दान हेतु ई एस आई अस्पताल, फरीदाबाद भेजी गईं। उल्लेखनीय है कि इस परिवार में पूर्व में भी नेत्रदान किए जा चुके हैं।
परिवार में एक अन्य आकस्मिक घटना के कारण सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभा आयोजित नहीं हो सकी। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से समिति सदस्य श्री ललित जटवानी ने स्वर्गीय श्री श्याम लाल के निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र श्री अंकित चौहान को समिति की ओर से सम्मान पत्र भेंट किया तथा इस पुनीत कार्य के लिए समाज की ओर से परिवार का आभार व्यक्त किया।

नेत्रदानी की श्रद्धांजलि सभा

फरीदाबाद के सेक्टर 8, निवासी स्वर्गीय श्रीमती विमल सिंगला (66 वर्ष) ने 07 नवंबर 2025 को अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु के चरणों में स्थान प्राप्त किया। उनके नेत्रों का दान समिति के माध्यम से ई एस आई अस्पताल, फरीदाबाद में किया गया।
उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 16 नवंबर 2025 को श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, सेक्टर 8, फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए फरीदाबाद संयोजक श्री राकेश माथुर, श्रीमती सुनीता बंसल, श्री वी के बंसल तथा श्री नरेंद्र बंसल उपस्थित रहे। स्वर्गीय श्रीमती विमल सिंगला, फरीदाबाद कार्यकारिणी सदस्य श्री बी आर सिंगला की भाभी भी थीं।
सभा में श्री नरेंद्र बंसल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य की सराहना की तथा उपस्थित जनों से अपील की कि वे भी इस महान कार्य से प्रेरणा लें और समाज कल्याण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर परिवार को समिति की ओर से सम्मान पत्र भी भेंट किया गया। सभा में स्थानीय विधायक श्री मूलचंद शर्मा तथा श्री अजय गौड़ (पूर्व सलाहकार, मुख्यमंत्री हरियाणा) भी उपस्थित रहे। दोनों ने नेत्रदान को समाज कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर चार लोगों ने काउंटर से संकल्प पत्र प्राप्त किए।

देहदान बना मानव सेवा का प्रेरक उदाहरण

फरीदाबाद के जल विहार निवासी स्वर्गीय श्री त्रिलोक चंद जैन (81 वर्ष) ने 17 नवंबर 2025 को अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु की ज्योति में विलीन हो गए। उनके पूर्व संकल्प के अनुसार परिवार ने उनके नेत्र, त्वचा तथा सम्पूर्ण देह का दान लोक कल्याण हेतु कराया। इस दौरान समिति से श्री राकेश माथुर एवं श्री नरेंद्र बंसल परिवार के साथ उपस्थित रहे।
उनकी श्रद्धांजलि सभा 18 नवंबर 2025 को जल विहार सोसाइटी के क्लब हाउस में सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें परिवार के लगभग 50 से 60 सदस्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देह और अंगदान के महान कार्य का विशेष रूप से उल्लेख किया।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र बंसल ने समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और नेत्र, त्वचा एवं देहदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समिति एवं समस्त समाज की ओर से इस पुनीत कार्य के लिए परिवार को साधुवाद और आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति की ओर से परिवार को सम्मान पत्र भी भेंट किया गया।

नेत्रदान से मानवता को प्रकाश
जगदीश कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी स्वर्गीय श्रीमती गीता रानी (77 वर्ष) ने 20 नवंबर 2025 को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभुधाम गमन किया। उनके नेत्रों का दान समिति के माध्यम से ई एस आई हॉस्पिटल, फरीदाबाद में किया गया।
उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 22 नवंबर 2025 को गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर 7, फरीदाबाद में हुआ। इस अवसर पर समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री ललित जटवानी ने परिवार को सम्मान पत्र भेंट किया तथा समाज की ओर से इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता में दधीचि देहदान समिति का जागरूकता शिविर
30 नवंबर 2025 को मिशन जाग्रति संस्था द्वारा सेक्टर 12, फरीदाबाद के ओपन एयर थिएटर में 8वां मेगा वार्षिक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति को भी आमंत्रित किया गया, जहां समिति द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में श्री सुरेंद्र गुप्ता, श्री राकेश माथुर एवं श्रीमती निरुपमा माथुर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद की मेयर तथा हरियाणा सरकार के अन्य पदाधिकारियों ने मंच से दधीचि देहदान समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। मिशन जाग्रति के संस्थापक श्री प्रवेश मलिक ने समिति के सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया, जिसके लिए समिति की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
संस्थापक सदस्य श्री मनोज ने मंच पर ही संकल्प पत्र प्राप्त कर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह बढ़ा और 18 अन्य लोगों ने भी संकल्प पत्र लिए। कार्यक्रम में आए अतिथियों को समिति के पत्रक वितरित किए गए तथा काउंटर के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

श्रद्धांजलि सभा में देहदान जागरूकता शिविर

वरिष्ठ समाजसेवी, देहदानी, त्वचादानी एवं नेत्रदानी तथा समन्वय मंदिर के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री के सी बांगा की श्रद्धांजलि सभा दिनांक 30 नवंबर 2025 को समन्वय मंदिर, सेक्टर 21 डी, फरीदाबाद में आयोजित की गई।
इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति द्वारा प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें समिति सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल, श्री विनोद बंसल, श्री ओमप्रकाश भाटिया एवं श्री सत्यवीर दहिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान 9 लोगों ने संकल्प पत्र प्राप्त किए, जबकि अन्य आगंतुकों को जानकारीपूर्ण पत्रक वितरित किए गए।
मंच से समन्वय मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्री बांगा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समिति के कार्यों की सराहना की तथा उपस्थित जनसमूह को अंगदान, देहदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।
सभा में फरीदाबाद की मेयर, परफेक्ट ब्रेड कंपनी के मालिक श्री बत्रा, राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रांतीय अधिकारी श्री कृष्ण सिंगला एवं श्री दीपक ठकराल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और समिति के काउंटर पर आकर जानकारी प्राप्त की।

श्रद्धांजलि सभा में नेत्रदान का प्रेरक संदेश

दिनांक 18 दिसंबर 2025 को नेत्रदानी स्वर्गीय श्री हरबंस लाल तनेजा की श्रद्धांजलि सभा समन्वय मंदिर, फरीदाबाद में आयोजित की गई। उनके नेत्रों का दान ई एस आई हॉस्पिटल, फरीदाबाद में किया गया। समन्वय परिवार ट्रस्ट से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होंने नेत्रदान का यह पुनीत कार्य किया तथा उनका अंतिम संस्कार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से फरीदाबाद के पी एन जी क्रिमेशन प्रोजेक्ट में संपन्न हुआ।
सभा में लगभग 200 लोग उपस्थित रहे। समन्वय परिवार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री महेश बांगा ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर समिति सदस्य श्री सुरेंद्र भटनागर एवं श्री ओम प्रकाश भाटिया ने स्वर्गीय श्री हरबंस लाल तनेजा के सुपुत्र श्री असीम तनेजा को समिति की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किया। श्री सुरेंद्र भटनागर ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संक्षेप में नेत्रदान, अंगदान और देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

नेत्रदानी की प्रेरणा सभा में जागरूकता शिविर

दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पंजाबी भवन, सेक्टर 16, फरीदाबाद में नेत्रदानी श्रीमती विद्यादेवी की प्रेरणा सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति द्वारा अपराह्न 3 बजे से सायं 4:45 बजे तक जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में श्री ओमप्रकाश भाटिया, श्री राकेश माथुर, श्री नरेंद्र बंसल, श्रीमती अलका अरोड़ा तथा श्री सत्यवीर दहिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लगभग 10 लोगों ने काउंटर से फॉर्म लिए, जबकि अनेक लोगों ने पत्रक प्राप्त कर नेत्रदान, अंगदान और देहदान के विषय में जानकारी हासिल की। मंच से अपने संबोधन में श्री नरेंद्र बंसल ने समिति की कार्यप्रणाली तथा नेत्रदान, अंगदान और देहदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में फरीदाबाद संयोजक श्री राकेश माथुर एवं श्री नरेंद्र बंसल द्वारा स्वर्गीय श्रीमती विद्यादेवी के सुपुत्र श्री अशोक अग्रवाल को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ईको मैनिया उत्सव में जागरूकता शिविर

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को संस्था ईको सवेरा, फरीदाबाद द्वारा सामुदायिक भवन, सेक्टर 31, फरीदाबाद में उनका वार्षिक उत्सव “ईको मैनिया” आयोजित किया गया। संस्था का उद्देश्य फरीदाबाद को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है, जिसके अंतर्गत वे घरेलू स्तर पर कूड़े के पृथक्करण पर विशेष जोर देते हैं।
इस अवसर पर दधीचि देहदान समिति द्वारा प्रातः 10:30 बजे से सायं 6 बजे तक जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें श्री राजीव गोयल, श्रीमती अर्चना गोयल, श्री सुबोध नागपाल, श्री वेदांत, श्रीमती सुनीता बंसल, श्री सुरेंद्र भटनागर, श्री विनोद बंसल तथा श्री सत्यवीर दहिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उत्सव में दिनभर में हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहा। प्रमुख आगंतुकों में विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता, शहर की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी बत्रा, दधीचि देहदान समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रभा, मेट्रो हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर श्री देवदत्त, वरिष्ठ समाजसेवी श्री बी आर सिंगला, इंद्रप्रस्थ आरडब्ल्यूए के प्रधान श्री विवेक सचदेवा, सेक्टर 30 आरडब्ल्यूए की टीम, डॉ हेमंत अत्री, कंफेडरेशन ऑफ एनजीओ के जनरल सेक्रेटरी श्री गुलाटी तथा समाजसेविका श्रीमती शालिनी चोपड़ा शामिल रहे। इन सभी महानुभावों ने समिति के काउंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर के दौरान 7 लोगों ने फॉर्म प्राप्त किए तथा अन्य आगंतुकों को जानकारीपूर्ण पत्रक वितरित किए गए।
ईको सवेरा की प्रमुख श्रीमती पूजा बहल एवं श्रीमती मीनाक्षी सक्सेना द्वारा इस सफल और शानदार उत्सव का आयोजन किया गया, जो समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

बहुउद्देश्यीय शिविर के साथ देहदान जागरूकता अभियान

दिनांक 21 दिसंबर 2025 को श्री शिव मंदिर संस्थान, एन आई टी फरीदाबाद में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और निशुल्क वस्त्र वितरण के साथ दधीचि देहदान समिति, बड़खल मंडल द्वारा नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान जीवनदान जागरूकता शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया।
इस शिविर में उपस्थित लोगों को पत्रक और मौखिक माध्यम से जागरूक किया गया तथा 8 सज्जनों को संकल्प पत्र प्रदान किए गए। दधीचि शिविर में श्री हनीश भाटिया एवं श्री ओम प्रकाश भाटिया ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर अनेक लोगों ने समिति के कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रमुख रूप से उपस्थित महानुभावों में श्रीमती सुमन बाला (पूर्व मेयर एवं वर्तमान पार्षद, वार्ड संख्या 13), श्री मनोज नास्वा (पार्षद, वार्ड संख्या 16), अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कुमारी कंचन लखानी तथा श्री रवि कपूर (प्रसिद्ध भजन गायक) शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री शिव मंदिर संस्थान के प्रबंधक एवं संयोजक श्री मनमोहन भाटिया ने श्री हनीश भाटिया और श्री ओम प्रकाश भाटिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा दधीचि देहदान समिति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए साधुवाद दिया।

गुरुग्राम
Awareness Campaign at Malibu Town Society

An awareness campaign was conducted by the Gurugram Unit of Dadhichi Dehdan Samiti on November 01, 2025, at Malibu Town Society, Sohna Road, Sector 49, Gurugram. The programme was organised to spread awareness about organ, eye, and body donation.
Shri Jagdish Kukreja ji (Vanvasi Kalyan Ashram), Shri Sudhir ji, and Shri Ramgopal Bhatnagar ji played a crucial role in making the event successful. Their guidance and support ensured the smooth organisation of the programme. A large number of residents of the society attended the session and showed keen interest in the subject.
The speakers, Shri Rajiv Kochar ji and Shri Parveen Singh ji, addressed the gathering and explained the importance of organ, eye, and body donation in a simple and clear manner. The session helped participants understand the facts and clarify their doubts. It proved to be a meaningful occasion, providing an opportunity to dispel several prejudices and superstitions associated with this noble cause.

Awareness Campaign at Maruti Udyog Ltd

An awareness campaign was conducted by the Gurugram Unit of Dadhichi Dehdan Samiti on November 20, 2025, at Maruti Udyog Ltd., Old Delhi Road, Gurugram.
The programme was organised to spread awareness about organ, eye, and body donation, in association with Shri Vikram ji (Counsellor, Red Cross Society, Gurugram), on the invitation of Shri Santosh ji, Training Officer.

Awareness Activity at Ashiana Nirmay Society, Bhiwadi

An awareness activity on organ and body donation was organised by the Gurugram Unit of Dadhichi Dehdan Samiti on December 19, 2025, at Ashiana Nirmay Society, near Village Thada, Alwar Bypass Road, Bhiwadi, Rajasthan. The society is well known in the area as an ideal residential space for senior citizens.
The Gurugram Unit received an invitation from the society staff, Shrimati Anu Sharma ji and Shri Abhishek ji. On their request, a team comprising Shri Parveen Phogat ji and Shri Rajender Singh ji visited Bhiwadi to conduct the awareness programme.
The session was held in the club hall of the society, where around 40 senior citizens were present. The participants were already seated and eagerly waiting for the team, reflecting their keen interest and curiosity about the subject.
The session was conducted by Shri Parveen Phogat ji, Coordinator of the Gurugram Unit, who explained the key aspects of organ and body donation in a clear and simple manner.
The talk was well received by the audience. It was followed by an interactive question–answer session, during which many senior citizens raised queries and shared their concerns regarding age, medical conditions, family consent, and practical aspects. All queries were addressed patiently and satisfactorily.
The programme concluded with a highly encouraging response. Almost every participant expressed a desire to take at least one registration form and an informational pamphlet. Due to the high demand, additional photocopies had to be arranged with the support of the society office to ensure availability for all.
Overall, the awareness activity proved to be meaningful and successful. The senior citizens displayed a high level of awareness, engagement, and a positive attitude towards organ and body donation.
The Gurugram Unit expresses its sincere gratitude to the management and staff of Ashiana Nirmay Society, especially Shrimati Anu Sharma ji and Shri Abhishek ji, for their cooperation and support in making the programme a success.


